(ख्वाहिश) एक सामाजिक उपन्यास

(ख्वाहिश) एक सामाजिक उपन्यास

Price range: ₹299.00 through ₹499.00

Format
Choose an option
(ख्वाहिश) एक सामाजिक उपन्यास

Price range: ₹299.00 through ₹499.00

Buy Now
Add to cart
SKU: BCP00010078 Category:
Report Abuse

Product Description

यह उपन्यास किसी एक स्त्री, एक परिवार या एक घर की कहानी नहीं है— यह उन ख्वाहिशों की कहानी है, जो हर दिन ज़िम्मेदारियों, डर, हालात और समाज की दीवारों के बीच धीरे-धीरे चुप हो जाती हैं। मैंने यह कहानी लिखते समय किसी को सही या ग़लत ठहराने की कोशिश नहीं की, क्योंकि ज़िंदगी अक्सर इतनी सरल नहीं होती। यहाँ हर इंसान अपने हिस्से का दर्द मजबूरी और उम्मीद लेकर जी रहा होता है। पलक की मासूम चाह, अमोली का चुप समझौता, निमिषा का साहस और संवेदनशीलता और कल्पित की उलझन—

ये सभी पात्र काल्पनिक होते हुए भी हमारे समाज की बहुत सच्ची तस्वीर हैं। यह कहानी उन आवाज़ों को समर्पित है जो बोलना चाहती हैं, पर बोल नहीं पातीं। उन सपनों को समर्पित है जो देखे तो जाते हैं, लेकिन पूरे करने की इजाज़त नहीं मिलती। अगर इस उपन्यास का कोई दृश्य आपकी आँखें नम कर दे, कोई संवाद आपको सोचने पर मजबूर कर दे, या कोई किरदार आपको अपना-सा लगने लगे— तो समझिए, यह कहानी अपने उद्देश्य में सफल हुई।

“ख्वाहिश” आपको यह याद दिलाने के लिए है कि हालात चाहे जैसे भी हों, ख्वाहिशें मरती नहीं— बस सही समय का इंतज़ार करती हैं। इस कहानी को पढ़ने, इसके भावों को महसूस करने और इसके पात्रों को सम्मान देने के लिए आप सभी पाठकों का हृदय से आभार।

Additional Information

Weight .550 lbs
Dimensions 21 × 16 × 2 in
Format

Audio Book, E-Book, Paperback

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “(ख्वाहिश) एक सामाजिक उपन्यास”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Loading...

Author Information

No product has been found!

Product Enquiry

Back to top